विदेश की खबरें | नेपाल में कोरोना वायरस के 1228 नए मामले

काठमांडू, तीन सितंबर नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1228 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जिसके बाद देश में कुल मामले 42,877 पहुंच गए।

स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि संक्रमण की वजह से कम से कम छह मरीजों की मौत हुई। इसके बाद मृतकों का आंकड़ा 257 हो गया है।

यह भी पढ़े | अमेरिका ने WHO को बकाया राशि का भुगतान नहीं करने का फैसला किया.

मंत्रालय के प्रवक्ता जगेश्वर गौतम के मुताबिक, देशभर में 834 पुरुषों और 394 महिलाओं के कोविड-19 के संक्रमण से पीड़ित होने की पुष्टि हुई।

अधिकारी ने बताया कि सिर्फ काठमांडू घाटी में ही 445 मामले आए हैं।

यह भी पढ़े | Kulbhushan Jadhav Case: इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने कुलभूषण जाधव केस को लेकर 6 अक्टूबर तक टाली सुनवाई.

इस बीच पिछले 24 घंटे में देशभर से 917 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।

गौतम ने बताया, “ अबतक, देश में कोरोना वायरस से ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा 24,207 पहुंच गया है। “

प्रवक्ता ने बताया कि देश में 18,413 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)