एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,202 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,202 नए मामले सामने आए जिसके बाद देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 53,120 गए।

विदेश की खबरें | नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,202 नए मामले

काठमांडू, 12 सितंबर नेपाल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,202 नए मामले सामने आए जिसके बाद देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 53,120 गए।

इसके अलावा नेपाल में कोविड-19 के 14 और मरीजों की मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases in Pakistan: पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 584 नए मामले दर्ज, अब तक 6,373 संक्रमितों की हुई मौत.

अब तक देश में महामारी से 336 मरीजों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय ने कहा कि पिछले चौबीस घंटे में 1,202 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़े | लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में सोने की खदान धंसने से 50 की मौत.

मंत्रालय के अनुसार देश में अभी कोविड-19 के 15,260 मरीजों का इलाज चल रहा है।

अब तक नेपाल में कोविड-19 के 37,524 मरीज ठीक हो चुके हैं।

मंत्रालय के अनुसार संक्रमण से ठीक होने की दर 70.6 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 0.6 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2020 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).