एजेंसी न्यूज

UP: बिजनौर में गुलदार के हमले में 12 वर्षीय मासूम की मौत,

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पिता के साथ खेत पर गये 12 वर्षीय बालक की गुलदार के हमले में मौत हो गई.

UP: बिजनौर में गुलदार के हमले में 12 वर्षीय मासूम की मौत,
मौत I प्रतीकात्मक तस्वीर

बिजनौर, सात मार्च : उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पिता के साथ खेत पर गये 12 वर्षीय बालक की गुलदार के हमले में मौत हो गई. जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार रविवार सुबह थाना अफजलगढ़ के गांव अलियारपुर में नितेश (12) अपने पिता श्याम सिंह के साथ खेत पर गया था. नितेश खेलते हुए गन्ने के खेत में चला गया जहां से गुलदार उसे उठा कर ले गया. नजफगढ़ में तेंदुआ दिखने से घबराए लोग, अलर्ट जारी

श्याम सिंह के शोर मचाने पर एकञ हुए ग्रामीण गुलदार की ओर दौड़े तो गुलदार नितेश को छोड़ कर भाग गया. हालांकि तब तक नितेश की मौत हो चुकी थी. ग्रामीणों ने कहा कि क्षेञ में गुलदार के हमले बढ़ रहे हैं. सीओ सुनिता दहिया और एसडीओ वन विभाग हरि सिंह ने घटना से गुस्साए लोगों को समझाबुझा कर बालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2021 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).