देश की खबरें | कोविड-19 से 12 और मरीज़ों की मौत, 533 नये संक्रमित मिले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 12 और संक्रमितों की मौत के बाद महामारी से अब तक यहां मरने वालों की संख्या 8,570 हो गई है जबकि 533 नये मरीज़ों के मिलने से अब तक के संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 5,96,137 हो गया है।
लखनऊ, 16 जनवरी उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 12 और संक्रमितों की मौत के बाद महामारी से अब तक यहां मरने वालों की संख्या 8,570 हो गई है जबकि 533 नये मरीज़ों के मिलने से अब तक के संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 5,96,137 हो गया है।
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 9,162 है और अब तक 5,78,405 लोग कोरोना संक्रमण से उबर चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में 930 लोगों को स्वस्थ्य होने के बाद घर भेजा गया है।
प्रसाद ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर अब 97.02 प्रतिशत है।
उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 2.60 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है और शुक्रवार को ही 1.23 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई।
कोरोना टीकाकरण अभियान के बारे में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए और कई वरिष्ठ चिकित्सकों ने भी टीके लगवाए।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराह्न साढ़े तीन बजे तक, 13,419 स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया और सभी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2021 06:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

