देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और मौत, 1345 नये मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को 12 और मौत हुई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 992 हो गई है। इसके साथ ही 1345 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 74670 हो गयी जिनमें से 14099 रोगी उपचाराधीन हैं।
जयपुर, 26 अगस्त राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को 12 और मौत हुई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 992 हो गई है। इसके साथ ही 1345 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 74670 हो गयी जिनमें से 14099 रोगी उपचाराधीन हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात साढे आठ बजे तक राज्य में 12 और संक्रमितों को मौत हुई जिनमें जयपुर में तीन, बीकानेर—जोधपुर में दो दो, अजमेर—बूंदी—डूंगरपुर—झालावाड—सीकर में एक एक
और संक्रमित मरीजों की मौत दर्ज की गई। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 992 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 263 हो गयी है जबकि जोधपुर में 91, बीकानेर में 69, अजमेर—भरतपुर में 67—67, कोटा में 66,पाली में 42,नागौर में 41, उदयपुर में 24, अलवर में 23, धौलपुर में 19 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 39 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
उन्होंने बताया कि वहीं बुधवार रात साढे आठ बजे तक तक राज्य में 1345 नये संक्रमित मामलों में जोधपुर में 304, जयपुर में 295, बीकानेर में 147,अलवर में 92, अजमेर में 87,पाली में 67, सीकर में 51, कोटा में 45, भीलवाडा में 21, झालावाड में 20, उदयपुर में 19,भरतपुर—जैसलमेर में 14—14, नागौर में 13, सिरोही में 12, दौसा—गंगानगर में 11—11, चित्तोडगढ—डूंगरपुर—बांरा में 10—10, बूंदी—धौलपुर—प्रतापगढ में 9, सवाईमाधोपुर—टोंक में 8—8, बांसवाडा—राजसमंद—चूरू में 7—7, नये मामले शामिल हैं।
अधिकारी के अनुसार राज्य में अब तक 21,96,353 लोगो के नमूने जांच के लिये गये उनमें से 21,18,295 लोग नेगेटिव पाये गये जबकि 74,670 लोग संक्रमित पाये गये। 3388 लोगो की जांच प्रक्रियाधीन है जबकि 14099 रोगी उपचाराधीन है।
राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।
कुंज पृथ्वी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2020 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

