विदेश की खबरें | अफगानिस्तान में तालिबान के ट्रक हमले सहित विभिन्न् हमलों में 12 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अफगान सरकार और विरोधियों के बीच समझौते को लेकर जल्द बातचीत होने को लेकर उम्मीदें बढ़ने के बीच यह हिंसा हुई है।

अफगान सरकार और विरोधियों के बीच समझौते को लेकर जल्द बातचीत होने को लेकर उम्मीदें बढ़ने के बीच यह हिंसा हुई है।

प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता मुनीर अहमद फरहाद के अनुसार, उत्तरी बल्ख प्रांत में आत्मघाती हमलावर द्वारा किये गये ट्रक हमले में दो अफगान कमांडो और एक नागरिक सहित तीन लोगों की जान गयी।

यह भी पढ़े | बांग्लादेश के महान स्वतंत्रता सेनानी सीआर दत्ता का 93 साल की उम्र में निधन.

उत्तर में अफगान सेना के प्रवक्ता हनीफ रेजाई के अनुसार, प्रारंभिक सैन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि विस्फोट में कम से कम छह कमांडो और लगभग 35 नागरिक घायल हो गए। विस्फोट में आसपास के दर्जनों नागरिकों के घरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

रेजाई ने कहा, ‘‘घायल नागरिकों में से अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं।”

यह भी पढ़े | Coronavirus Re-Infection: ठीक होने के बाद भी व्यक्ति दोबारा हो सकता है कोरोना संक्रमण का शिकार, हांगकांग से सामने आया दुनिया का पहला कंफर्म कोविड-19 री-इन्फेक्शन का मामला.

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने एक ट्वीट में बल्ख हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि हमले में 10 से अधिक सैन्य कर्मी मारे गए हैं।

तालिबान अक्सर बढ़ाचढ़ा कर दावे पेश करते हैं। मंगलवार को, पश्चिमी घोर प्रांत में सुरक्षा बलों की एक चौकी पर हुए हमले में आठ सैनिक मारे गए और पांच घायल हो गए। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता आरिफ अबर ने यह जानकारी दी।

काबुल पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता फिरदौस फरामर्ज ने कहा कि काबुल में सड़क के किनारे बम विस्फोट में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गयी जबकि अज्ञात हमलावरों की गोलियों से एक महिला पुलिसकर्मी और उसका चालक घायल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी