एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 1181 नए मामले, 13 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,181 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,23,578 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 1181 नए मामले, 13 लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 13 दिसंबर मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,181 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,23,578 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 13 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,404 हो गयी है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: हरियाणा के बाद उत्तराखंड के किसान कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिले, कृषि कानूनों का किया समर्थन.

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में चार, ग्वालियर में दो और भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, विदिशा, छिंदवाड़ा, खंडवा एवं बुरहानपुर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 811 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 541, उज्जैन में 101, सागर में 145, जबलपुर में 229 एवं ग्वालियर में 188 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी लोगों की मौत अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | 9 साल की सौम्या को मिला जीवनदान: Birla Hospital में सर्जन सिर से ट्यूमर निकालता रहा, वह पियानो बजाती रही.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 427 नये मामले इंदौर जिले में आये, जबकि भोपाल में 219, ग्वालियर में 46 और जबलपुर में 47 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,23,578 संक्रमितों में से अब तक 2,07,337 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 12,837 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि रविवार को 1,278 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2020 10:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).