देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 1,159 नये मामले सामने आये, कुल मामले 60,285 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के एक दिन में 1,159 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 60,000 से अधिक हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 30 जुलाई गुजरात में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के एक दिन में 1,159 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 60,000 से अधिक हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 60,285 हो गए हैं।

यह भी पढ़े | कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती.

इसमें कहा गया है कि बुधवार शाम से कोविड-19 के 22 और मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 2,418 हो गई।

इसमें कहा गया है कि 879 मरीजों को पिछले 24 घंटे में ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे राज्य में ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 44,074 हो गई।

यह भी पढ़े | सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए भर्ती: 30 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वहीं राजधानी में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 157 नए मरीज मिलने के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 26,341 हो गई है। शहर में पांच और संक्रमित मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,593 हो गई।

इसमें कहा गया है कि राज्य में उपचाराधीन मामलों की संख्या अब 13,793 है। राज्य में अभी तक कुल 7,38,073 लोगों की जांच हुई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान