एजेंसी न्यूज

Coronavirus Update: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,153 नए मामले, 5 की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,153 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,74,283 हो गई.

Coronavirus Update: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,153 नए मामले, 5 की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

ठाणे, 13 मार्च: महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona virus infection) के 1,153 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,74,283 हो गई. यह भी पढ़े:  Covid-19 Cases Rising: इन 6 राज्यों में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले- सावधानी बरतें

 शनिवार को एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के नए मामले शुक्रवार को सामने आए.

कोविड-19 से जिले में पांच और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 6,326 पर पहुंच गई.

अधिकारी ने बताया कि अब तक 2,59,360 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 8,597 मरीज उपचाराधीन हैं. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पालघर जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 46,558 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 1,207 पर पहुंच गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2021 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).