देश की खबरें | मुंबई में कोविड-19 के 1,125 नए मामले, 42 और लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में कोविड-19 के 1,125 नए मामले आने के साथ ही मुंबई में बुधवार तक कुल 1,19,255 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
मुंबई,पांच अगस्त मुंबई में कोविड-19 के 1,125 नए मामले आने के साथ ही मुंबई में बुधवार तक कुल 1,19,255 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि शहर में संक्रमण से 42 और लोग की मौत होने के साथ ही कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,588 हो गई है।
बीएमसी ने बताया कि बुधवार को 711 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। अब तक कुल 91,673 मरीज ठीक हो चुके हैं।
राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर फिलहाल 77 प्रतिशत है। शहर में 20,697 मरीजों का उपचार चल रहा है।
शहर में 671 नए संदिग्ध मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बीएमसी के मुताबिक संक्रमण से मरने वाले 42 मरीजों में से 31 अन्य बीमारियों से ग्रसित थे।
बीएमसी के मुताबिक शहर में अब तक कुल 5.67 लाख जांचे की गई हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2020 11:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

