एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 1,118 नए मामले, 26 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,118 मामले सामने आए और 26 मरीजों की मौत हो गई।

देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 1,118 नए मामले, 26 और मरीजों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक अगस्त राष्ट्रीय राजधानी में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,118 मामले सामने आए और 26 मरीजों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | सपा के पूर्व दिग्गज नेता अमर सिंह का निधन, 64 साल की उम्र में ली आखिरी सांस.

दिल्ली में अब तक संक्रमण के कुल 1,36,716 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 1,22,131 मरीज ठीक हो चुके हैं।

वर्तमान में 10,596 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 5,560 संक्रमितों को घर पर पृथक-वास में रखा गया है।

यह भी पढ़े | अमर सिंह का सिंगापुर में निधन, 6 महीने से चल रहा था इलाज : 1 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी अद्यतन बुलेटिन में बताया गया है कि इस महामारी से अब तक 3,989 लोगों की मौत हो चुकी है।

बुलेटिन के अनुसार, पिछले चौबीस घंटे में 5,140 आरटीपीसीआर और 13,014 रैपिड एंटीजेन जांच की जा चुकी हैं।

बुलेटिन के अनुसार, अब तक कुल 10,50,939 नमूनों की जांच हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2020 05:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).