देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 1,113 नए मामले, 14 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,113 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1.48 लाख से ज्यादा हो गई। इस खतरनाक वायरस से 14 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 4,153 हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 अगस्त दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,113 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1.48 लाख से ज्यादा हो गई। इस खतरनाक वायरस से 14 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 4,153 हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 6,472 आरटी-पीसीआर जांच और 12,422 रैपिड एंटिजेन जांच हुई हैं।

यह भी पढ़े | Union Minister Shripad Y Naik Tests Positive For COVID-19: मोदी सरकार में एक और मंत्री श्रीपद वाई नाइक कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकरी.

दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1,48,504 है। अब तक कुल 1,33,405 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, यहां से बाहर जा चुके हैं या फिर उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। वहीं फिलहाल 10,946 मरीजों का इलाज चल रहा है।

पिछले 24 घंटे में 14 और लोगों की मौत हुई जिसके बाद मृतक संख्या 4,153 हो गई। केंद्र शासित प्रदेश में कुल निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या 523 है।

यह भी पढ़े | केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद वाई नाइक पाए गए कोरोना पॉजिटिव: 12 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दिल्ली में संक्रमण से ठीक होने की दर 89.83 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 1,021 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोविड-19 के 1,257 नए मामले सामने आए थे जबकि आठ मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड