देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 1103 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 1103 नए मामले सामने आने से सोमवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31,195 हो गई।
रायपुर, 31 अगस्त छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 1103 नए मामले सामने आने से सोमवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31,195 हो गई।
राज्य में सोमवार को 686 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। वहीं संक्रमण से आठ और लोगों की मौत हो गयी ।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के 1103 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 251, राजनांदगांव से 135, दुर्ग से 128, जांजगीर-चांपा से 100, बिलासपुर से 99, रायगढ़ से 75, बस्तर से 51, धमतरी से 31, बलौदाबाजार से 30 मामले आए।
बालोद से 26, महासमुंद से 25, नारायणपुर से 24, सुकमा से 20, मुंगेली व सरगुजा से 19-19, दंतेवाड़ा से 12, जशपुर से 11, बलरामपुर और बीजापुर से 10-10 मामले आए। इसके अलावा कोण्डागांव से आठ, कबीरधाम से सात, सूरजपुर और कांकेर से चार-चार, बेमेतरा से तीन और कोरबा से एक मामला सामने आया है।
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 5,82,540 नमूनों की जांच की गई है। राज्य में 13,929 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 277 लोगों की मृत्यु हुई है।
राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 11,227 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 147 लोगों की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2020 11:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

