एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,100 नये मामले, 53 और लोगों की हुई मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के शुक्रवार को 1,100 नये मामले सामने आये। वहीं, इस महामारी से महानगर में 53 और लोगों की मौत हो गई है। बीएमसी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,100 नये मामले, 53 और लोगों की हुई मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 31 जुलाई मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के शुक्रवार को 1,100 नये मामले सामने आये। वहीं, इस महामारी से महानगर में 53 और लोगों की मौत हो गई है। बीएमसी ने यह जानकारी दी।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के मुताबिक शहर में कोविड-19 के 1,100 नये मामले सामने आने के साथ अब तक यहां संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 1,14,287 पहुंच गई, जबकि संक्रमण से 53 और लोगों की मौत होने के साथ कुल मृतक संख्या बढ़ कर 6,350 हो गई है।

यह भी पढ़े | नोएडा के सेक्टर -11 में बहुमंजिला इमारत हुई जमीदोज, 4 को बचाया गया, कई और लोगों के फंसे होने की आशंका- राहत बचाव कार्य जारी.

महानगरपालिका के मुताबिक शहर में अभी 20,569 इलाजरत मरीज हैं, जबकि कोविड-19 के 787 नये संदिग्ध मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

शहर में संक्रमण से ठीक होने की दर 76 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के ग्रैंड फिनाले को पीएम मोदी शनिवार को करेंगे संबोधित, ट्वीट कर कही ये बात.

बीएमसी ने कहा कि शुक्रवार को संक्रमण मुक्त होने पर 689 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई । इस तरह इस रोग से उबरने वाले लागों की कुल संख्या बढ़ कर 87,074 हो गई है।

संक्रमण से मरने वाले 53 मरीजों में से 45 मरीज अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे।

नगर निकाय के मुताबिक शहर में संक्रमण के मामलों में वृद्धि की औसत दर 0.92 प्रतिशत है जबकि दोगुना होने की अवधि 76 दिन है।

इसमें कहा गया है कि शहर में 617 सक्रिय निषिद्ध क्षेत्र है जहां कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये सील की गई इमारतों की संख्या घटकर 5313 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2020 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).