एजेंसी न्यूज

महाराष्ट्र में जहरीली ‘पानी पुरी’ खाने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में कथित विषाक्त ‘पानी पुरी’ और ‘नूडल्स’ खाने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई और दो अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

महाराष्ट्र में जहरीली ‘पानी पुरी’ खाने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

भंडारा, 16 मार्च:  महाराष्ट्र के भंडारा जिले में कथित विषाक्त ‘पानी पुरी’ और ‘नूडल्स’ खाने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई और दो अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिले के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि पीड़ितों ने पओनी ब्लॉक के भेनडाला गांव में रविवार को साप्ताहिक बाजार में ‘पानी पुरी’ और ‘नूडल्स’ खाया था.

उन्होंने बताया कि इसके बाद बच्ची को उल्टियां होने लगीं और अन्य लक्षण दिखे. सोमवार रात को उसकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया. अधिकारी ने बताया कि मृतका की छोटी बहन और मां को भी यही लक्षण हुए और उनका एक ग्रामीण अस्पताल में इलाज चल रहा है.

उन्होंने बताया कि गांव में एक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था जिसमें ऐसे 34 मामले मिले और दो लोगों को इलाज के लिए ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया. मृतक बच्ची से लिए गए नमूने फॉरेंसिक विभाग को भेजे गए हैं और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2021 08:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).