ताजा खबरें | 11 राज्यों ने दिव्यांग जनों को टोल टैक्स पर छूट दी, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में छूट नहीं : गडकरी
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के 11 राज्यों ने दिव्यांग जनों को टोल टैक्स पर छूट दी है लेकिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली ने ऐसी छूट नहीं दी है ।
नयी दिल्ली, चार फरवरी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के 11 राज्यों ने दिव्यांग जनों को टोल टैक्स पर छूट दी है लेकिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली ने ऐसी छूट नहीं दी है ।
लोकसभा में भाजपा सदस्य रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान दिव्यांगों के मुद्दे पर पूरक प्रश्न पूछते हुए सरकार से टोल टैक्स पर उन्हें छूट दिये जाने के बारे में जानकारी मांगी।
गडकरी ने कहा, ‘‘जहां तक दिव्यांगों का सवाल है, उनको टोल पर हमने पहले ही कर छूट दी हुई है। सड़क पर टैक्स में छूट राज्य सरकारों का विषय है। अब तक 11 राज्यों ने ऐसी छूट दी है लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ने अभी तक ऐसी छूट नहीं दी है।’’
मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में उनको (दिव्यांगों को) रोड टैक्स में ऐसी छूट मिले, इसके लिये हम उनसे सिफारिश करेंगे।
जब गडकरी निचले सदन में सवाल का जवाब दे रहे थे तब कांग्रेस, द्रमुक सहित कुछ विपक्षी सदस्य तीन नये कृषि कानूनों के मुद्दे पर हंगामा कर रहे थे ।
इसी पृष्ठभूमि में बिधूड़ी ने कहा कि कम से कम इन्हें (विपक्षी सदस्यों को) दिव्यांगों के बारे में तो सुनना चाहिए, इतनी सहानुभूति तो इन लोगों में होनी चाहिए। यहां देश के दिव्यांगों के बारे में बात हो रही है, सरकार इनके बारे में निर्णय ले रही है, सुविधाएं दे रही है, लेकिन ये लोग शोर मचा रहे हैं।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस दौरान कहा कि दिव्यांगों के बारे में बात हो रही है, उसे सुनिये।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)