Moscow Terror Attack: रूस में आतंकी हमले के बाद 11 लोगों को हिरासत में लिया गया
रूस की संघीय सुरक्षा सेवा के प्रमुख ने देश के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शनिवार को बताया कि मॉस्को के एक समारोह स्थल पर हुए हमले के बाद 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है.
मॉस्को, 23 मार्च : रूस की संघीय सुरक्षा सेवा के प्रमुख ने देश के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शनिवार को बताया कि मॉस्को के एक समारोह स्थल पर हुए हमले के बाद 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है. रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने यह जानकारी दी.
इस हमले में 60 लोगों की मौत हो गयी है और 145 अन्य घायल हुए हैं. हमलावर समारोह स्थल में घुसे थे और वहां मौजूद लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी. यह भी पढ़ें : यूक्रेन युद्ध: रूस के बाल्टिक पड़ोसी सीमा सुरक्षा बढ़ाएंगे क्योंकि ट्रम्प नाटो को कमजोर कर सकते हैं
इस्लामिक स्टेट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए एक बयान में इस हमले की जिम्मेदारी ली है. यह रूस में पिछले कुछ वर्षों में सबसे वीभत्स हमला है.
Tags
संबंधित खबरें
Pulwama Attack Anniversary 2026: पीएम मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनके अदम्य साहस से हर भारतीय को मिलती है शक्ति'
Faridabad Jail Shocker: फरीदाबाद जेल में खूनी संघर्ष, आतंकी साजिश के आरोपी अब्दुल रहमान की हत्या; कैदी ने धारदार हथियार से किया हमला
Bondi Beach Shooting: सिडनी हमले में हमलावर को निहत्था करने वाला शख्स आया सामने.. 43 वर्षीय अहमद अल अहमद बने हीरो
Bondi Beach Shooting: ऑस्ट्रेलियाई हीरो ने हथियार छीनकर हमलावर को दबोचा, सिडनी आतंक हमले में 12 की मौत, देखें वीडियो
\