देश की खबरें | चंडीगढ़ में वायरस के 11 और मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 345 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चंडीगढ़ में शुक्रवार को 11 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिससे केंद्र शासित क्षेत्र में संक्रमित लोगों की संख्या 345 हो गई है।
चंडीगढ़, 12 जून चंडीगढ़ में शुक्रवार को 11 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिससे केंद्र शासित क्षेत्र में संक्रमित लोगों की संख्या 345 हो गई है।
नये संक्रमितों में तीन नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। एक बच्ची की उम्र जहां डेढ़ वर्ष है वहीं दो लड़कियां पांच और आठ वर्षों की हैं।
एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया कि महानगर में अभी तक पांच लोगों की वायरस से मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि अस्पताल से कोरोना वायरस के दो और मरीजों को छुट्टी मिल गई है जिससे अभी तक 295 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।
यह भी पढ़े | झारखंड के पलामू में पुलिस से मुठभेड़ के बाद उग्रवादी फरार, हथियार गोलाबारूद बरामद.
इसमें बताया गया कि महानगर में फिलहाल 34 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है।
इस बीच, चंडीगढ़ और मोहाली तथा पंचकुला के अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2020 11:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

