देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 11 और लोगों की मौत, 1797 नये मामले सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण से शुक्रवार को 11 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 1,966 तक पहुंच गई।
जयपुर, छह नवंबर राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण से शुक्रवार को 11 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 1,966 तक पहुंच गई।
वहीं, इस अवधि में 1797 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 2,07,597 हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से 11 और लोगों की मौत हुई है।
उन्होंने बताया कि इससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1,966 हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि जयपुर में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 380, जोधपुर में 190, बीकानेर में 143, अजमेर में 146, कोटा में 116, भरतपुर में 95 व पाली में 76 मौत हो चुकी हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,89,354 मरीज कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को संक्रमण के 1797 नये मामले सामने आने से राज्य में अबतक कोविड-19 की चपेट में आने वाले कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 2,07,597 हो गयी जिनमें से 16,277 रोगी उपचाराधीन हैं।
अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों में जयपुर के 307, जोधपुर के 191, बीकानेर के 165, अलवर के 122, अजमेर के 115, गंगानगर के 102, सीकर के 94, कोटा के 81, नागौर—जालौर—भरतपुर के 61—61, पाली—उदयपुर के 51—51 संक्रमित शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2020 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

