देश की खबरें | ओडिशा के केंद्रपाड़ा में प्रतिबंधित समुद्री अभयारण्य में घुसने के आरोप में 11 मछुआरे गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में वन विभाग ने 11 मछुआरों को गिरफ्तार किया है। वन विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

केंद्रपाड़ा (ओडिशा), पांच नवंबर ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में वन विभाग ने 11 मछुआरों को गिरफ्तार किया है। वन विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक वन विभाग के गश्ती दल ने मछली पकड़ने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली नौका भी जब्त कर ली है। मछुआरों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया और उन्हें शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अधिकारी के मुताबिक मछुआरों ने नौका में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, उड़ीसा(ओडिशा) समुद्री मछली पकड़ने के विनियमन अधिनियम और समुद्री अभयारण्य के नियमों का उल्लंघन करते हुए निषिद्ध अभयारण्य गलियारों में प्रवेश किया था।

गहिरमाथा में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध साल भर लागू रहता है क्योंकि इसे समुद्री अभयारण्य का दर्जा दिया गया है।

गौरतलब है कि गहिरमाथा में दुर्लभ प्रजाति के माने जाने वाले ऑलिव रिडले कछुए पाए जाते हैं, जिन्हें वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संविधान की पहली अनुसूची में शामिल जानवरों की सूची में शामिल किया गया है। ऑलिव रिडले कछुओं की प्रजाति है जो विलुप्ति के कगार पर है। यह प्राय: मछली पकड़ने के जाल में फंस जाते हैं और दम घुटने से इनकी मौत हो जाती है।

ओडिशा सरकार ने ओलिव रिडले कछुओं के सामूहिक प्रजनन के मद्देनजर एक नवंबर से 31 मई तक ओडिशा में गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य सहित तट के करीबी इलाकों में सात महीने तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\