देश की खबरें | सत्र से पहले असम विधानसभा के 11 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम विधानसभा के 31 अगस्त से शुरू हो रहे सत्र से पहले विधानसभा के 11 कर्मचारियों के एक ही दिन में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
गुवाहाटी, सात अगस्त असम विधानसभा के 31 अगस्त से शुरू हो रहे सत्र से पहले विधानसभा के 11 कर्मचारियों के एक ही दिन में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि विधानसभा प्रशासन स्वास्थ्य विभाग की मदद से अपने सभी कर्मचारियों की जांच करा रहा है।
यह भी पढ़े | Kerala Weather Forcast: केरल के 4 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी.
विधानसभा के प्रधान सचिव मृगेन्द्र कुमार ढेका ने ने बताया, ‘‘हम अपने सभी कर्मचारियों की त्वरित एंटीजन जांच करा रहे हैं। बृहस्पतिवार तक तीन दिन में हमारे 270 कर्मचारियों की जांच हुई है, जिनमें से 11 के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।’’
उन्होंने बताया कि संक्रमित हुए कर्मचारियों को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल और आईआईटी गुवाहाटी द्वारा स्थापित कोविड देखभाल केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
ढेका ने कहा, ‘‘हमारे यहां करीब 350 कर्मचारी हैं और सभी की जांच जारी है। कितने कर्मचारी संक्रमित हुए हैं, इसका पता दिन के अंत में लगेगा।’’
यह पूछने पर कि क्या सत्र रद्द होगा या स्थगित किया जाएगा, अधिकारी ने बताया कि हम स्वास्थ्य विभाग के परामर्श का इंतजार कर रहे हैं।
ढेका ने कहा, ‘‘हम स्वास्थ्य विभाग के परामर्श के अनुरुप काम करेंगे। इसके अलावा सत्र और उसके कामकाज के बारे में निर्णय के लिए 18 अगस्त को कार्य मंत्रणा समिति की बैठक होनी है। अंतिम फैसला वही करेंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)