एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नवी मुंबई में एसीबी अफसर बन सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी को लूटने के आरोप में 11 गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई में खुद को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) कर्मी बताकर एक सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी को लूटने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नवी मुंबई में एसीबी अफसर बन सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी को लूटने के आरोप में 11 गिरफ्तार

ठाणे, एक अगस्त नवी मुंबई में खुद को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) कर्मी बताकर एक सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी को लूटने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 395 (डकैती), 420 (धोखाधड़ी), 506 (आपराधिक धमकी) और शस्त्र अधिनियम के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

रबाले पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र कोटे ने बताया कि 21 जुलाई को आरोपी कथित तौर पर खुद को एसीबी अधिकारी बताकर ऐरोली में एक सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी के घर में घुस गए।

उन्होंने ने बताया कि आरोपियों ने सेवानिवृत्त अधिकारी और उनकी पत्नी की पिटाई की और 34.85 लाख रुपये के आभूषण और अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए।

अधिकारी ने बताया कि पड़ताल के बाद एक जांच दल ने पिछले एक सप्ताह में पुणे, ठाणे और मुंबई से अपराध में शामिल 11 लोगों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों के पास से 13 लाख रुपये का चोरी हुआ सामान बरामद करने में कामयाब रही और बाकी का सामान बरामद करने के प्रयास जारी हैं। इसके साथ ही पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई गाड़ियों और एक रिवॉल्वर भी जब्त की हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2023 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).