देश की खबरें | वंदे भारत मिशन के तहत 11.23 लाख भारतीय स्वदेश लौटे : विदेश मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सरकार द्वारा सात मई को "वंदे भारत" मिशन शुरू करने के बाद से अब तक लगभग 11.23 लाख भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 अगस्त विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सरकार द्वारा सात मई को "वंदे भारत" मिशन शुरू करने के बाद से अब तक लगभग 11.23 लाख भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में बताया कि वर्तमान में वंदे भारत मिशन का पांचवां चरण चल रहा है और इसके तहत 19 अगस्त तक 22 देशों के लिये भारत के 23 हवाई अड्डों से 500 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और 130 घरेलू फीडर उड़ानों का संचालन किया गया।

यह भी पढ़े | हरियाणा: सीएम मनोहर लाल खट्टर कई लोगों के सम्पर्क में आने के बाद खुद को 3 दिन के लिए किया होम क्वारंटीन: 20 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत तक 375 और उड़ानों का संचालन होना हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे मिशनों की मांगों के सतत मूल्यांकन के आधार पर कुवैत, मालदीव, मलेशिया, सिंगापुर, फिलीपीन, आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और कनाडा के संबंध में उड़ानों को जोड़ा गया है।

यह भी पढ़े | Corona pandemic: पंजाब सरकार ने कोरोना महामारी को लेकर कल से वीकेंड लॉकडाउन बढ़ाया, शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा कर्फ्यू.

द्विपक्षीय एयर बबल सेवा का जिक्र करते हुए श्रीवास्तव ने कहा कि अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, यूएई, फ्रांस, जर्मनी, मालदीव, कतर के साथ सेवाएं अच्छी तरह चल रही हैं ।

प्रवक्ता ने कहा कि हाल ही में हमारे नागर विमानन मंत्री ने कहा था कि 18 और देशों के साथ ऐसी सेवाएं शुरू करने को लेकर बातचीत चल रही है। इनमें आस्ट्रेलिया, इटली, जापान, नाइजीरिया, बहरीन, इजराइल, केन्या, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, रूस, बांग्लादेश, भूटान, अफगानिस्तान, श्रीलंका आदि शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\