एजेंसी न्यूज

UP: दसवीं के छात्र ने मेट्रो स्टेशन से छलांग लगायी, मौत

गौतमबुद्ध नगर जिले के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में स्थित गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन से मंगलवार की शाम को दसवीं के एक छात्र ने छलांग लगा दिया.

UP: दसवीं के छात्र ने मेट्रो स्टेशन से छलांग लगायी, मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 18 जनवरी : गौतमबुद्ध नगर जिले के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में स्थित गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन से मंगलवार की शाम को दसवीं के एक छात्र ने छलांग लगा दिया. घटना में उसकी मौत हो गई. घटना के चलते ब्लू लाइन मेट्रो रेल कुछ देर तक प्रभावित रही.

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि नोएडा सेक्टर-36 निवासी शंभू श्रीवास्तव के दसवीं में पढ़ने वाले 16 वर्षीय बेटे लक्ष्य ने आज गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म से नीचे छलांग लगा दिया. उन्होंने बताया कि लक्ष्य को गंभीर हालत में नजदीक अस्पताल ले जाया गा, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री योगी ने नेपाल विमान दुर्घटना में मारे गए परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की

द्विवेदी ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है. अपर उपायुक्त ने बताया कि इस घटना के चलते ब्लू लाइन मेट्रो करीब 15 मिनट तक प्रभावित रही.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2023 01:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).