देश की खबरें | मराठवाड़ा में 2023 में 1,088 किसानों ने आत्महत्या की: रिपोर्ट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मराठवाड़ा के आठ जिलों में 2023 में 1,088 किसानों की आत्महत्या के मामले सामने आए। संभागीय आयुक्त कार्यालय की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र), 22 जनवरी मराठवाड़ा के आठ जिलों में 2023 में 1,088 किसानों की आत्महत्या के मामले सामने आए। संभागीय आयुक्त कार्यालय की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
एक अधिकारी ने बताया कि 2022 की तुलना में इस संख्या में 65 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 में दर्ज किए गए आत्महत्या के 1,088 मामलों में से सबसे अधिक 269 मामले बीड के थे। इसके बाद छत्रपति संभाजीनगर में 182, नांदेड़ में 175, धाराशिव में 171 और परभणी में 103 मामले सामने आए।
जालना, लातूर और हिंगोली में क्रमशः 74, 72 और 42 किसानों ने आत्महत्या की।
रिपोर्ट के अनुसार, मराठवाड़ा में 2022 में 1,023 किसानों की आत्महत्या के मामले सामने आए थे। मराठवाड़ा में छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड, हिंगोली, धाराशिव, लातूर, नांदेड़ और परभणी जिले शामिल हैं।
अधिकारी ने कहा कि प्रशासन ने प्रत्येक मामले की जांच की और पात्र मामलों में किसानों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी गई।
उन्होंने बताया कि 1,088 मामलों में से 777 मामले अनुग्रह राशि के लिए पात्र थे और 151 मामलों की जांच अभी जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2024 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

