देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 1,076 नये मामले सामने आये, मृतक संख्या बढ़कर 4,044 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 1,076 नये मामले सामने आये, जिससे शहर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1.4 लाख से अधिक हो गई। वहीं, मृतक संख्या बढ़कर 4,044 हो गई। यह जानकारी प्राधिकारियों ने दी।
नयी दिल्ली, पांच अगस्त दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 1,076 नये मामले सामने आये, जिससे शहर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1.4 लाख से अधिक हो गई। वहीं, मृतक संख्या बढ़कर 4,044 हो गई। यह जानकारी प्राधिकारियों ने दी।
नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 11 मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई, जो कि गत एक जुलाई से एक दिन में संक्रमण से होने वाली मौतों की सबसे कम संख्या है।
मृत्यु के आंकड़े जून में प्राधिकारियों द्वारा कई बार संशोधित किये गए।
मंगलवार को एक दिन में सामने आने वाले नये मामले कम होकर 674 हो गए थे और 12 मरीजों की मौत हुई थी।
उपचाराधीन मरीजों की संख्या बुधवार को बढ़कर 10,072 हो गई, जो कि कल 9,897 थी।
गत 23 जून को राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में सबसे अधिक 3,947 नये मामले सामने आये थे।
दिल्ली में मंगलवार को मृतक संख्या 4,033 थी।
बुधवार की बुलेटिन में कहा गया है कि मृतक संख्या बढ़कर 4,044 हो गई है, जबकि संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,40,232 हो गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2020 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

