रांची, 26 अगस्त झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमित 17 मरीजों की मौत हो गयी और इसके साथ ही राज्य में मृतकों की कुल संख्या 352 तक पहुंच गयी।
इस बीच राज्य में संक्रमण के 1056 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 32174 हो गयी।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटो में 17 और संक्रमितों की मौत हो गयी।
इसके अलावा राज्य में संक्रमण के 1056 नये मामले दर्ज किये गये।
यह भी पढ़े | Fire Breaks Out in Noida Sector 63: नोएडा के सेक्टर 63 में खिलौने बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग.
राज्य के 32174 संक्रमितों में से 21750 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 10072 अन्य संक्रमितों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।
पिछले 24 घंटों में प्रयोगशालाओं में कुल 16990 नमूनों की जांच हुई जिनमें 1056 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुयी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY