एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नोएडा में कोविड-19 के 105 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में बुधवार को कोविड-19 के 105 नए मामले सामने आए।

देश की खबरें | नोएडा में कोविड-19 के 105 नए मामले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 22 जुलाई उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में बुधवार को कोविड-19 के 105 नए मामले सामने आए।

कोरोना वायरस की वजह से जनपद गौतम बुद्ध नगर में अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में 122 लोग 24 घंटे के अंदर ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh Bypolls 2020: पूर्व सीएम कमलनाथ ने चुनाव आयोग को पत्र लिख बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की.

जिला निगरानी अधिकारी डॉ मनोज कश्यप ने बताया कि बुधवार को कोविड-19 के 105 नए मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक 4,398 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 3,396 लोग उपचार के बाद ठीक हो कर घर जा चुके हैं, जबकि 962 लोगों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़े | कोरोना के मिजोरम में अब तक 317 मामले आए सामने: 22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अब तक 59,538 लोगों की जांच हुई है।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन जगह- जगह कैंप लगाकर लोगों की जांच कर रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा मरीजों को चिन्हित कर उन्हें जल्द से जल्द उपचार दिया जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2020 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).