देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 10,483 नए मामले, 300 मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शुक्रवार को 10,483 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई और 300 मरीजों ने दम तोड़ा। इसके बाद राज्य में कोविड-19 के कुल मामले पांच लाख के करीब पहुंच गए।
मुंबई, सात अगस्त महाराष्ट्र में शुक्रवार को 10,483 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई और 300 मरीजों ने दम तोड़ा। इसके बाद राज्य में कोविड-19 के कुल मामले पांच लाख के करीब पहुंच गए।
स्वास्थ्य विभाग की एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि महामारी के कारण राज्य में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 17,092 हो गई है।
विज्ञप्ति में बताया गया है कि ठीक होने के बाद 10,906 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है।
राज्य में अब तक 3,27,281 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं।
यह भी पढ़े | एयर इंडिया का विमान रनवे से फिसला, दुबई से आ रहा था विमान: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शाम तक संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1,45,582, थी। कुल मामले 4,90,262 हैं।
राज्य में 25,69,645 लोगों की जांच की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2020 09:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

