एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 1,034 नये मामले, ठीक हुए मरीजों की संख्या 50 हजार से अधिक हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,034 नये मामले सामने आने से बृहस्पतिवार को राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 67,000 से अधिक हो गई। वहीं 27 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।

देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 1,034 नये मामले, ठीक हुए मरीजों की संख्या 50 हजार से अधिक हुई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, छह अगस्त गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,034 नये मामले सामने आने से बृहस्पतिवार को राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 67,000 से अधिक हो गई। वहीं 27 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।

विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि कोविड-19 के 1,034 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 67,811 हो गई।

यह भी पढ़े | Jammu and Kashmir Police: डीजीपी दिलबाग सिंह बोले, आतंकवाद से जुड़ने के बाद नए आतंकियों का जीवन काल अब 1 से 90 दिन.

इसमें कहा गया कि राज्य में 27 और मरीजों की संक्रमण से मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 2,584 हो गई।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में 917 मरीजों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे राज्य में ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 50,322 हो गई।

यह भी पढ़े | बिहार: सीएम नीतीश कुमार ने बिजली के चपेट में आने से मरने वाले लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रूपये देने की घोषणा की : 6 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 14,905 है। राज्य में अभी तक कुल 9,03,782 जांच हुई हैं।

वहीं गुजरात के अहमदाबाद में कोविड-19 के 151 नये मामले सामने आये जिससे जिले में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 27,434 हो गई।

इन नये मामलों में से 137 मामले अहमदाबाद शहर में जबकि 14 मामले जिले के अन्य हिस्सों से सामने आये।

विभाग ने कहा कि पिछले 24 घंटे में पांच और मरीजों की मौत होने से जिले में मृतक संख्या बढ़कर 1,622 हो गई।

विभाग ने कहा कि इस अवधि के दौरान 117 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2020 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).