एजेंसी न्यूज

103 साल की इतालवी महिला ने ‘साहस, विश्वास’ के साथ वायरस को हराया

अदा जानुसो ने 103 साल की उम्र में कोरोना वायरस को हरा दिया. वह साहस और विश्वास के साथ कोविड-19 का मुकाबला करने की सलाह देती हैं. यूरोप में इटली और फ्रांस में उम्रदराज लोगों की आबादी सबसे ज्यादा है और कम से कम 100 साल उम्र वाले ऐसे लोगों को यहां ‘सुपर ओल्ड’ की श्रेणी में रखा जाता हे.

103 साल की इतालवी महिला ने ‘साहस, विश्वास’ के साथ वायरस को हराया
कोरोनावायरस (Photo Credits: Unsplash)

रोम: अदा जानुसो ने 103 साल की उम्र में कोरोना वायरस को हरा दिया. वह साहस और विश्वास के साथ कोविड-19 का मुकाबला करने की सलाह देती हैं. यूरोप में इटली और फ्रांस में उम्रदराज लोगों की आबादी सबसे ज्यादा है और कम से कम 100 साल उम्र वाले ऐसे लोगों को यहां ‘सुपर ओल्ड’ की श्रेणी में रखा जाता हे.

इटली में दुनियाभर में कोविड-19 से मौत के सर्वाधिक मामले सामने आये हैं, ऐसे में अधिक उम्र में कोरोना वायरस को मात देने वालों को प्रेरणास्रोत माना जा रहा है. जानुसो भी उनमें से एक हैं. उन्होंने लेसोना शहर में वृद्धजनों के ग्रेजिया रेजीडेंस से वीडियो कॉल में एपी से कहा, ‘‘मैं ठीक हूं. मैं टीवी देखती हूं, अखबार पढ़ती हूं.’’

अपनी बीमारी के बारे में पूछे जाने पर जानुसो ने कहा, ‘‘मुझे कुछ बुखार था.’’ उनके डॉक्टर ने बताया कि वह एक हफ्ते तक बिस्तर पर रहीं. डॉक्टर फर्नो मार्चेसी ने कहा, ‘‘हमने उन्हें तरल पदार्थ दिये क्योंकि वह खाना नहीं खा रही थीं.’’

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान मे कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 4,322 पहुंची

उन्होंने बताया कि एक दिन उन्होंने आंखें खोलीं और फिर धीरे धीरे उनकी दिनचर्या सामान्य होती गई। वह पहले की तरह काम करने लगीं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2020 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).