एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तरी दिल्ली में 10-वर्षीय बच्ची की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, दो लोग हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली में 10-वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोसियों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तरी दिल्ली में 10-वर्षीय बच्ची की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, दो लोग हिरासत में

नयी दिल्ली, 28 जून उत्तरी दिल्ली में 10-वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोसियों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बच्ची का शव खाली पड़े प्लॉट मिला और सिर कुचला हुआ था।

पुलिस ने कहा कि बच्ची के पड़ोसियों ने कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

उसने बताया कि मामले के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रवि कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे पीड़िता के पिता ने पीसीआर कॉल पर बच्ची की गुमशुदगी की सूचना दी थी।

सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें रात करीब पौने दस बजे पता चला कि उनकी बेटी गायब है। उन्होंने बताया कि जब वह घर नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को फोन किया।

उन्होंने बताया कि कॉल प्राप्त होने के कुछ ही देर बाद पुलिस को पास के एक खाली प्लॉट में लड़की का शव मिला, जिसका सिर कुचला हुआ था।

डीसीपी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पीड़िता के पड़ोसी राहुल (20) को और बच्ची को प्लॉट की ओर ले जाते देखा।

उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर राहुल (20) और देवदत्त (30) को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर बच्ची को पास के एक भोजनालय में ले जाने के बहाने बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण के लिए सजा), 302 (हत्या) और 376डी (सामूहिक बलात्कार) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2024 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).