देश की खबरें | कोलकाता में 10 साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता के न्यू अलीपुर क्षेत्र में दस वर्षीय एक बच्ची अपने आवास पर मृत पाई गई।
कोलकाता, 12 जुलाई कोलकाता के न्यू अलीपुर क्षेत्र में दस वर्षीय एक बच्ची अपने आवास पर मृत पाई गई।
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि बच्ची की मां ने उसे शनिवार को बाथरूम की फर्श पर अचेत अवस्था में पाया।
पुलिस ने कहा कि बच्ची की मां पड़ोसियों की सहायता से उसे लेकर बाघाजतिन अस्पताल गई जहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया।
एक अधिकारी ने कहा कि डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि बच्ची की गर्दन पर अंगूठे के हल्के निशान थे लेकिन इससे निश्चित तौर पर यह नहीं कहा जा सकता कि बच्ची को गला दबा कर मारा गया।
पुलिस ने कहा कि मौत की परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं।
एक अधिकारी ने कहा कि शव परीक्षण के बाद चीजें स्पष्ट होंगी।
उन्होंने कहा कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्ची के पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी और वह घर में अपनी मां के साथ रहती थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)