देश की खबरें | कर्नाटक के आवासीय स्कूल में संदिग्ध विषाक्त भोजन खाने से 10 छात्र बीमार

मंड्या (कर्नाटक), 25 जुलाई यहां के एक आवासीय स्कूल में संदिग्ध विषाक्त भोजन खाने से 10 छात्र बीमार पड़ गए। पेट दर्द और अन्य लक्षणों की शिकायत करने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह घटना मंड्या जिले के मद्दुर तालुका के के एम डोड्डी में हुई।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह आवासीय विद्यालय में परोसे गए भोजन को खाने के बाद उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद कम से कम 10 छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि सभी छात्रों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘अभी तक हमें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हम आगे की कार्रवाई पर फैसला लेंगे।’’

रायचूर जिले में संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के एक मामले में सोमवार रात को एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)