देश की खबरें | 10 सितंबर : विमान अपहरण की सनसनीखेज घटना का गवाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. 10 सितंबर, 1976 को दिल्ली के पालम हवाई अड्डे से इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान ने 66 यात्रियों के साथ मुंबई (तब बंबई) के लिए उड़ान भरी थी। रास्ते में दो अपहरणकर्ताओं ने पायलट को पिस्तौल दिखाकर विमान का अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता विमान को लीबिया ले जाना चाहते थे, लेकिन पायलट की समझदारी से विमान को लाहौर ले जाया गया और वहां पाकिस्तानी अधिकारियों के सहयोग से विमान यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित मुक्त कराया गया। यह घटना दोनों देशों की सरकारों के अनूठे तालमेल की मिसाल है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

10 सितंबर, 1976 को दिल्ली के पालम हवाई अड्डे से इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान ने 66 यात्रियों के साथ मुंबई (तब बंबई) के लिए उड़ान भरी थी। रास्ते में दो अपहरणकर्ताओं ने पायलट को पिस्तौल दिखाकर विमान का अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता विमान को लीबिया ले जाना चाहते थे, लेकिन पायलट की समझदारी से विमान को लाहौर ले जाया गया और वहां पाकिस्तानी अधिकारियों के सहयोग से विमान यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित मुक्त कराया गया। यह घटना दोनों देशों की सरकारों के अनूठे तालमेल की मिसाल है।

इतिहास में 10 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

यह भी पढ़े | Fire in Ahmedabad: गुजरात में सेनिटाइजर बनाने वाली कंपनी में लगी आग, मौके पर फायरब्रिगेड की 9 गाड़ियां मौजूद.

1846 : एलायस होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 4039 नए केस, 20 की मौत, 2 लाख के पार पहुंचा कुल आंकड़ा: 9 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

1847 : हवाई द्वीप में पहला थियेटर खुला।

1872 : महाराजा रणजीत सिंह का जन्म। देश में क्रिकेट के विकास में उनके योगदान को आज भी बड़े सम्मान के साथ याद किया जाता है।

1887 : भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द बल्लभ पंत का जन्म।

1926 : जर्मनी मित्र राष्ट्रों के संघ में शामिल हो गया।

1935 : दून विद्यालय की स्थापना।

1939 : कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

1966 : संसद ने पंजाब एवं हरियाणा के गठन को मंजूरी दी।

1974 : अफ्रीकी देश गिनी ने पुर्तग़ाल से स्वतंत्रता हासिल की।

1976 : इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का अपहरण। विमान को लाहौर ले जाया गया। यात्री और चालक दल के सदस्य सकुशल मुक्त कराए गए।

1996 : संयुक्त राष्ट्र आम सभा में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि 3 के मुकाबले 158 मतों से स्वीकृत, भारत सहित तीन देशों द्वारा संधि का विरोध।

1926 : जर्मनी ने 'लीग ऑफ नेशंस' की सदस्यता ली।

2002 : यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।

2007 : एक नाटकीय घटनाक्रम में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेद्दा निर्वासित किया गया।

2008 - स्विटजरलैंड की सर्न प्रयोगशाला के लार्ज हेड्रॉन कोलाइडर में सबसे बड़ा वैज्ञानिक प्रयोग शुरू हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\