एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र के दो अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से 10 लोगों की मौत, परिवारों का दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पड़ोस के पालघर जिले के दो अस्पतालों में कोविड-19 से जान गंवाने वाले 10 लोगों के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि ऑक्सीजन की कमी के चलते उन्होंने दम तोड़ दिया जबकि निगम के अधिकारियों और अस्पताल के प्रबंधन ने आरोपों को खारिज किया है।

देश की खबरें | महाराष्ट्र के दो अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से 10 लोगों की मौत, परिवारों का दावा

मुंबई, 13 अप्रैल पड़ोस के पालघर जिले के दो अस्पतालों में कोविड-19 से जान गंवाने वाले 10 लोगों के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि ऑक्सीजन की कमी के चलते उन्होंने दम तोड़ दिया जबकि निगम के अधिकारियों और अस्पताल के प्रबंधन ने आरोपों को खारिज किया है।

नालासोपारा पूर्व स्थित विनायक अस्पताल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से सात मरीजों की जबकि रिद्धि विनायक अस्पताल में तीन मरीजों मौत हो गयी।

मरीजों के परिजन ने दावा किया कि अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति की कमी से उनकी मौत हुई।

मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब वसई विरार नगर निगम के पूर्व महापौर राजीव पाटिल ने एक ऑडियो क्लिप में दावा किया कि गंभीर रूप से बीमार मरीजों के इलाज के लिए जरूरी ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं होने के कारण अस्पतालों में मौत हुई।

आरोपों को खारिज करते हुए वसई विरार नगर निगम के उपायुक्त किशोर गवस ने मंगलवार को कहा कि गंभीर हालत में होने के कारण मरीजों की मौत हुई।

विनायक अस्पताल से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि ‘‘ऑक्सीजन की पर्याप्त’’ आपूर्ति हो रही है इसलिए इनकी कमी को मरीजों की मौत से जोड़ना तथ्यात्मक रूप से गलत है।

ऑक्सीजन की आपूर्ति में कमी के कारण मौत के बारे में सूचना फैलने के बाद सोमवार को बड़ी संख्या में लोग अस्पतालों में एकत्र हो गए थे।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा था कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2021 06:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).