देश की खबरें | महाराष्ट्र में 2024 में 1.50 लाख बांग्लादेशियों ने फर्जी दस्तावेज हासिल किए: भाजपा नेता का दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरिट सोमैया ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि 2024 में महाराष्ट्र में 1.50 लाख से अधिक अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों ने भारतीय नागरिकता के लिए फर्जी दस्तावेज हासिल किए हैं।

ठाणे, 23 जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरिट सोमैया ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि 2024 में महाराष्ट्र में 1.50 लाख से अधिक अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों ने भारतीय नागरिकता के लिए फर्जी दस्तावेज हासिल किए हैं।

उन्होंने इस गड़बड़ी की गहन जांच और इसमें शामिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सोमैया ने यह भी कहा कि वर्तमान में राज्य में दो लाख अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों ने जन्म प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज फर्जीवाड़ा करके हासिल करने के लिए आवेदन किया है।

पुलिस द्वारा हाल ही में 30 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर उर्फ ​​विजय दास को अभिनेता सैफ अली खान पर मुंबई स्थित उनके आवास पर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद बांग्लादेशियों के भारत में अवैध रूप से घुसने और देश में रहने का मुद्दे ने जोर पकड़ लिया।

सोमैया ने भिवंडी तहसीलदार कार्यालय के बाहर पत्रकारों से कहा, “यह बात सामने आई है कि अकेले भिवंडी में 1,000 से अधिक बांग्लादेशी नागरिकों ने जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन किया है। उनमें से सैकड़ों को स्थानीय तहसीलों और ग्राम पंचायतों द्वारा प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं। मैंने जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और संबंधित आवेदनों के रिकॉर्ड का निरीक्षण करने में एक घंटे से अधिक समय लगाया।”

भाजपा नेता ने स्थानीय अधिकारियों पर बांग्लादेशियों को फर्जी दस्तावेज देने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने का आरोप लगाया और दावा किया कि नासिक जिले के मुस्लिम बहुल शहर मालेगांव में भी इसी तरह की गतिविधियों की सूचना मिली है।

उन्होंने आरोप लगाया, “लगभग दो लाख बांग्लादेशियों ने राज्य भर में दस्तावेजों के लिए आवेदन किया है।”

सोमैया ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार