जरुरी जानकारी | भारत केंद्रित विदेशी कोषों, ईटीएफ से जून तिमाही में हुई 1.5 अरब डॉलर की निकासी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत केंद्रित विदेशी कोषों तथा एक्सचेंज ट्रेडिंग फंड्स (ईटीएफ) से जून तिमाही में 1.5 अरब डॉलर की शुद्ध निकासी की गयी। यह शुद्ध निकासी वाली लगातार नौंवीं तिमाही हो गयी। मॉर्निंगस्टार की एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गयी।

नयी दिल्ली, 20 अगस्त भारत केंद्रित विदेशी कोषों तथा एक्सचेंज ट्रेडिंग फंड्स (ईटीएफ) से जून तिमाही में 1.5 अरब डॉलर की शुद्ध निकासी की गयी। यह शुद्ध निकासी वाली लगातार नौंवीं तिमाही हो गयी। मॉर्निंगस्टार की एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गयी।

हालांकि, यह मार्च तिमाही में की गयी निकासी की तुलना में काफी कम है। मार्च तिमाही में पांच अरब डॉलर की शुद्ध निकासी की गयी थी।

यह भी पढ़े | Adhir Ranjan Chaudhry: कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अध्यक्ष ओम बिरला को लिखा पत्र, संसद की कार्यवाही में वर्चुअल माध्यम शामिल होने की मांगी अनुमति.

इस कैलेंडर वर्ष के पहले छह महीने में 6.5 अरब डॉलर की शुद्ध निकासी की जा चुकी है। यह पिछले कैलेंडर वर्ष के पूरे 12 महीने में हुई 5.9 अरब डॉलर की शुद्ध निकासी से ठीक ठाक अधिक है।

उल्लेखनीय है कि विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजारों में पैसे लगाने के लिये जिन तरीकों को चुनते हैं, उनमें भारत केंद्रित विदेशी कोषों तथा एक्सचेंज ट्रेडिंग फंड मुख्य हैं।

यह भी पढ़े | Northeast Frontier Railway Recruitment 2020: रेलवे में अप्रेंटिस पद के लिए 4499 भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई.

जून तिमाही के दौरान भारत केंद्रित विदेशी कोषों से 69.8 करोड़ डॉलर तथा एक्सचेंज ट्रेडिंग फंड से 77.6 करोड़ डॉलर की निकासी की गयी।

भारत केंद्रित विदेशी कोषों में निवेश के प्रवाह को सामान्यत: दीर्घकालिक माना जाता है, जबकि एक्सचेंज ट्रेडिंग फंडों का प्रवाह अपेक्षाकृत कम अवधि का होता है।

भारत केंद्रित विदेशी कोषों तथा एक्सचेंज ट्रेडिंग फंड से फरवरी 2018 के बाद से लगातार निकासी की जा रही है। फरवरी 2018 से जून 2020 तक भारत केंद्रित विदेशी कोषों से 14.5 अरब डॉलर तथा एक्सचेंज ट्रेडिंग फंड से 4.2 अरब डॉलर की निकासी की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\