एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में 1.25 किलोग्राम गांजा बरामद, महिला गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मादक पदार्थ की आपूर्ति करने के आरोप में यहां के मजनूं का टीला इलाके से 46 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि महिला के पास से 1.25 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।

देश की खबरें | दिल्ली में 1.25 किलोग्राम गांजा बरामद, महिला गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 19 अगस्त दिल्ली में मादक पदार्थ की आपूर्ति करने के आरोप में यहां के मजनूं का टीला इलाके से 46 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि महिला के पास से 1.25 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान सुनीता के रूप में हुई है जो अरुणा नगर, मजनूं का टीला की निवासी है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात करीब 11.15 बजे उन्होंने अरुणा नगर में एक महिला को हाथ में पॉलीथिन लेकर संदिग्ध रूप से घूमते देखा।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब महिला ने देखा कि पुलिस उस पर नजर रख रही है, तो उसने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने पॉलीथिन की जांच की तो उसमें 1.25 किलोग्राम गांजा मिला।

अधिकारी के अनुसार , पूछताछ में सुनीता ने खुलासा किया कि उसने शालीमार बाग के झुग्गी रेलवे फाटक, केला गोदाम से एक अनजान महिला से गांजा 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीदा था।

आरोपी ने कहा कि वह पिछले कुछ महीनों से इस गतिविधि में शामिल है।

पुलिस ने कहा कि सिविल लाइंस और बुराड़ी पुलिस थानों में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज पहले के पांच आपराधिक मामलों में भी वह शामिल थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2022 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).