देश की खबरें | हैदराबाद हवाई अड्डे से 6.62 करोड़ रुपये का सोना और अन्य कीमती सामान जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में हैदराबाद हवाई अड्डे पर आठ किलोग्राम वजन की सोने की ईंटें एवं गहने और बिना उचित दस्तावेज का अन्य कीमती सामान जब्त किया गया है। जब्त किए गए सामान की कीमत 6.62 करोड़ रुपये से अधिक है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, चार अक्टूबर तेलंगाना में हैदराबाद हवाई अड्डे पर आठ किलोग्राम वजन की सोने की ईंटें एवं गहने और बिना उचित दस्तावेज का अन्य कीमती सामान जब्त किया गया है। जब्त किए गए सामान की कीमत 6.62 करोड़ रुपये से अधिक है।

सीमा शुल्क अधिकारियों ने रविवार को बताया कि खुफिया जानकारी मिली थी कि बिना उचित कागजात के विदेश से सोने की ईंटों को उड़ान के जरिए मुंबई और जयपुर ले जाया जा रहा है।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस की घटना पर कांग्रेस ने पूछा सवाल, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की रट लगाने वाले पीएम चुप क्यों हैं?.

उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने कार्गो टर्मिनल पर शनिवार को सामान की जांच की।

सीमा शुल्क विभाग की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि सत्यापन करने से पता चला है कि सामान में सोने के गहने, विदेशी स्वर्ण ईंटें, हीरे, कीमती रत्न, स्टेनलेस स्टील की घड़ियों समेत अन्य कीमती सामान था लेकिन उसके उचित दस्तावेज नहीं थे।

यह भी पढ़े | Unlock 5.0: कोरोना संकट के बीच देश के इन हिस्सों में आज से खुल रहे हैं स्कूल, रेस्टोरेंट और बार, यहां पढ़ें पूरी जानकारी.

विज्ञप्ति में बताया गया है कि सामान में 2.37 किलोग्राम की सोने की ईंटें और 5.63 किलोग्राम के सोने के जेवरात थे। सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत उन्हें जब्त कर लिया गया।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि जब्त किए गए सभी सामान का मूल्य 6,62,46,387 है।

अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामले की छानबीन चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\