देश की खबरें | सिक्किम में कोविड-19 के छह नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिक्किम में कोरोना वायरस के छह नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 13 हो गयी है। संक्रमित लोगों में एक किशोरी और तीन महिलाएं शामिल हैं।

जियो

गंगटोक, नौ जून सिक्किम में कोरोना वायरस के छह नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 13 हो गयी है। संक्रमित लोगों में एक किशोरी और तीन महिलाएं शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया: 9 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक सह सचिव डॉ पी टी भूटिया ने बताया कि ये सभी छह लोग बाहर से लौटे थे और उन्हें पृथक-वास केंद्रों में रखा गया था।

इन लोगों के सोमवार रात वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी और उन्हें यहां के एसटीएनएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: कोविड-19 से पॉजिटिव BMC डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर शिरीष दिक्षित का निधन, जल आपूर्ति विभाग में थे तैनात.

उन्होंने बताया कि संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनकी जांच करायी जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि सिक्किम में कोविड-19 के कुल 13 मामलों में से, 10 अब भी संक्रमित हैं जबकि तीन व्यक्ति इस बीमारी से उबर चुके हैं।

सिक्किम में कोरोना वायरस का पहला मामला 23 मई को सामने आया था जब दिल्ली से लौटे 25 वर्षीय एक व्यक्ति के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर