जरुरी जानकारी | सरकार ने नूमैटिक टायरों के आयात पर प्रतिबंध लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को मोटर कारों, बसों, लॉरियों और मोटरसाइकिलों में इस्तेमाल होने वाले कुछ खास किस्म के नए नूमैटिक टायरों के आयात पर प्रतिबंध लगाया।

नयी दिल्ली, 12 जून सरकार ने घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को मोटर कारों, बसों, लॉरियों और मोटरसाइकिलों में इस्तेमाल होने वाले कुछ खास किस्म के नए नूमैटिक टायरों के आयात पर प्रतिबंध लगाया।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘नए नूमैटिक टायरों की आयात नीति... को मुक्त से प्रतिबंधित के रूप में संशोधित किया गया है।’’

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

किसी वस्तु को प्रतिबंधित श्रेणी में रखने का अर्थ है कि उसके आयात के लिए किसी निर्यातक को डीजीएफटी से लाइसेंस या अनुमति लेनी होगी।

इससे पहले इन टायरों का आयात बिना किसी रोकटोक के किया जा सकता था।

यह भी पढ़े | Lottery Results Today on Lottery Sambad: पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड के सांबद लॉटरी के रिजल्ट lotterysambadresult.in पर करें चेक.

घरेलू टायर निर्माता इनके आयात पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। ऐसे में यह फैसला काफी महत्वपूर्ण है। उद्योग ने चीन जैसे देशों से टायरों के बढ़ते आयात पर समय-समय पर चिंता जताई थी।

इन टायरों का आयात मूल्य अप्रैल-फरवरी 2019-20 के दौरान 26.07 करोड़ डॉलर था।

सरकार घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने और गैर-जरूरी सामानों के आयात बिल को कम करने के लिए कदम उठा रही है। देश का आयात 2019-20 में लगभग 10 प्रतिशत घटकर 467 अरब अमरीकी डॉलर हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\