जरुरी जानकारी | लॉकडाउन के दौरान अप्रैल में 20.4 प्रतिशत गिराा ब्रिटेन का जीडीपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये लगे लॉकडाउन के दौरान अप्रैल में रिकॉर्ड 20.4 प्रतिशत की गिरावट आयी। यह ब्रिटेनेकी अर्थव्यवस्था में अब तक की सबसे बड़ी मासिक गिरावट है। हालांकि सरकार का कहना है कि अर्थव्यवस्था जल्दी ही खड़ी हो जाएगी।

लंदन, 12 जून ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये लगे लॉकडाउन के दौरान अप्रैल में रिकॉर्ड 20.4 प्रतिशत की गिरावट आयी। यह ब्रिटेनेकी अर्थव्यवस्था में अब तक की सबसे बड़ी मासिक गिरावट है। हालांकि सरकार का कहना है कि अर्थव्यवस्था जल्दी ही खड़ी हो जाएगी।

ब्रिटेन के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (ओएनएस) के द्वारा जारी आंकड़ों में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में रिकॉर्ड गिरावट का पता चला है। आंकड़ों के अनुसार, ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को कोई भी हिस्सा कोरोना वायरस महामारी से अप्रभावित नहीं बच पाया है।

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

ओएनएस के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल माह के दौरान ब्रिटेन के जीडीपी में 20.4 प्रतिशत की अब तक की सबसे बड़ी मासिक गिरावट दर्ज की गयी। यह 2008-09 के आर्थिक संकट के दौरान आयी गिरावट का करीब तीन गुना है।

ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने इस बारे में शुक्रवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था जल्दी वापसी करने को लेकर अच्छी स्थिति में है। उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया भर में कई अन्य अर्थव्यवस्थाओं की तरह ही कोरोना वायरस हमारी अर्थव्यवस्था पर भी गंभीर प्रभाव डाल रहा है।’’

यह भी पढ़े | Lottery Results Today on Lottery Sambad: पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड के सांबद लॉटरी के रिजल्ट lotterysambadresult.in पर करें चेक.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने रोजगार सुरक्षा योजना, अनुदानों, ऋण और कर राहतों से हजारों व्यवसायों तथा लाखों नौकरियों को बचाकर अर्थव्यवस्था को सहारा दिया है। इसने हमें अर्थव्यवस्था के खुलने के बाद शीघ्र उबरने के लिये तैयार किया है।’’

सुनक ने कहा, ‘‘हमने धीरे-धीरे और सुरक्षित रूप से अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने के लिये अपनी योजना निर्धारित की है। अगले हफ्ते, बाजारों में दुकानें फिर से खुलने में सक्षम होंगी, क्योंकि हम अपने जीवन को सामान्य स्थिति के थोड़ा और करीब लाने में लगे हुए हैं।’’

ओएनएस ने फरवरी से अप्रैल तक के तीन महीनों के आंकड़े भी जारी किया है। इसके अनुसार, कार निर्माता और घर निर्माता सबसे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इन तीन महीनों के दौरान जीडीपी में 10.4 प्रतिशत की गिरावट आयी है।

ओएनएस में उप राष्ट्रीय सांख्यिकीविद् (आर्थिक सांख्यिकी) जोनाथन एथोव ने कहा, "जीडीपी में अप्रैल की गिरावट ब्रिटेन की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है, जो पिछले महीने की तुलना में तीन गुना और महामारी से पहले की गिरावट की तुलना में लगभग 10 गुना बड़ी है।"

उन्होंने कहा, "अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में गिरावट आयी है। पब, शिक्षा, स्वास्थ्य और कार की बिक्री में कमी ने इस ऐतिहासिक गिरावट में सबसे अधिक योगदान दिया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\