देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और मौत, 230 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को सात और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 272 हो गई है। संक्रमण के 230 नये मामले सामने से संक्रमितों की कुल संख्या 12,068 हो गयी।

जियो

जयपुर, 12 जून राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को सात और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 272 हो गई है। संक्रमण के 230 नये मामले सामने से संक्रमितों की कुल संख्या 12,068 हो गयी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जयपुर में दो, अजमेर, भरतपुर, चित्तौड़गढ, जोधपुर व सिरोही में एक - एक और संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इससे राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 272 हो गई है।

यह भी पढ़े | Coronavirus in Maharashtra: कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र से अच्छी खबर, कैंसर से पीड़ित 126 मरीज कोविड-19 संक्रमण से उबरे.

उन्होंने बताया कि जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 123 हो गयी है जबकि जोधपुर में 27, कोटा में 18, अजमेर में 12 व भरतपुर में 11 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 16 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जयपुर में कोरोना वायरस से 29 लोग संक्रमित पाये गये । राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 2478 पहुंच गई है।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: पीएम मोदी ने लाओस के प्रधानमंत्री थॉन्गलॉन सिसॉलिथ से फोन पर की बात: 12 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 ऐसे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था।

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\