देश की खबरें | मुख्‍तार अंसारी के सहयोगी की संपत्ति जब्‍त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मऊ जिले की पुलिस ने अपराधी से नेता बने मुख्‍तार अंसारी के एक सहयोगी की संपत्ति को गैंगस्‍टर एक्‍ट के तहत जब्त कर लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, चार अक्‍टूबर मऊ जिले की पुलिस ने अपराधी से नेता बने मुख्‍तार अंसारी के एक सहयोगी की संपत्ति को गैंगस्‍टर एक्‍ट के तहत जब्त कर लिया।

रविवार को यहां जारी एक बयान में प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि अंसारी के अत्‍यंत नजदीकी और कुख्यात बदमाश राजेश उर्फ राजन सिंह की 60 लाख 18 हजार रुपये की संपत्ति मऊ पुलिस ने जब्‍त कर ली।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस की घटना पर कांग्रेस ने पूछा सवाल, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की रट लगाने वाले पीएम चुप क्यों हैं?.

इसके पहले 17 सितंबर को भी राजेश की 35.23 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी।

पुलिस के अनुसार राजेश के खिलाफ हत्या के कई मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़े | Unlock 5.0: कोरोना संकट के बीच देश के इन हिस्सों में आज से खुल रहे हैं स्कूल, रेस्टोरेंट और बार, यहां पढ़ें पूरी जानकारी.

पुलिस इन दिनों गैंगस्‍टर एक्‍ट के तहत अपराधियों की संपत्ति जब्‍त करने के लिए अभियान चला रही है और जिलाधिकारी संपत्ति कुर्क करने का आदेश दे सकता है।

पुलिस के अनुसार ''राजेश की अब तक कुल 95.41 लाख रुपये की संपत्ति जब्‍त की गई है जबकि राजेश के भाई उमेश सिंह की अपराध व अवैध रुप से अर्जित लगभग 6.5 करोड़ रुपये की संपत्ति पूर्व में जब्त की जा चुकी है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\