एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई में महिला पुलिस कर्मी ने बेसहारा महिला की प्रसव में मदद की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऐसे समय में जब पुलिस और चिकित्सा सेवा से जुड़े कर्मी कोविड-19 की स्थिति से जूझ रहे हैं, तब मुंबई में एक महिला पुलिस अधिकारी और उनके स्टाफ ने दक्षिण मुंबई में सड़क किनारे 35 वर्षीय बेसहारा महिला की प्रसव में मदद की।

देश की खबरें | मुंबई में महिला पुलिस कर्मी ने बेसहारा महिला की प्रसव में मदद की

मुंबई, आठ जुलाई ऐसे समय में जब पुलिस और चिकित्सा सेवा से जुड़े कर्मी कोविड-19 की स्थिति से जूझ रहे हैं, तब मुंबई में एक महिला पुलिस अधिकारी और उनके स्टाफ ने दक्षिण मुंबई में सड़क किनारे 35 वर्षीय बेसहारा महिला की प्रसव में मदद की।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि रविवार को शहर में भारी बारिश हो रही थी। उपनिरीक्षक प्रिया गरूद जांच चौकी पर ड्यूटी पर थीं, तभी उनको सूचना मिली की एक बेसहारा महिला मेट्रो सिनेमा के पास मदद के लिए चिल्ला रही है।

यह भी पढ़े | कानपुर एनकाउंटर मामला: जांच के लिए मजिस्ट्रेट टीम गठित: 8 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि आज़ाद मैदान थाने से संबद्ध गरूद अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंची और पाया कि मानसिक रूप से कमजोर महिला को तीव्र प्रसव पीड़ा हो रही थी।

अधिकारी ने बताया कि कर्मी ने देखा कि महिला के कपड़े भी ठीक नहीं थे। वे पास के घर गईं और कुछ कपड़े तथा चादर ले कर आईं।

यह भी पढ़े | कानपुर एनकाउंटर: चौबेपुर के पूर्व स्टेशन अधिकारी विनय तिवारी और बीट इंचार्ज केके शर्मा गिरफ्तार, विकास दुबे को दी थी रेड की जानकारी.

उन्होंने बताया कि महिला अधिकारी नजदीक के सरकारी अस्पताल गईं जहां डॉक्टरों ने उनसे मरीज को लाने के लिए कहा।

अधिकारी ने बताया कि जब गरूद मौके पर वापस पहुंची तो उन्होंने पाया कि महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया है।

उन्होंने बताया कि कर्मियों ने ऐंबुलेंस आने तक महिला और बच्चे को सुरक्षित रखने की बेहतरीन कोशिश की।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद जब ऐंबुलेंस आई तो महिला और उसके बच्चे को कामा व आल्ब्लेस

अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों ठीक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2020 06:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).