देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,712 नए मामले, 344 की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12,712 नए मामले सामने आए और कोविड-19 से 344 मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 5,48,313 हो गई और इस महामारी से मरने वालों की संख्या 18,650 पर पहुंच गई।
मुंबई, 12 अगस्त महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12,712 नए मामले सामने आए और कोविड-19 से 344 मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 5,48,313 हो गई और इस महामारी से मरने वालों की संख्या 18,650 पर पहुंच गई।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि बुधवार को 13,804 मरीज ठीक हो गए।
महाराष्ट्र में अब तक कोविड-19 के 3,81,843 मरीज ठीक हो चुके हैं।
यह भी पढ़े | Independence Day 2020: ओडिशा सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर कुछ घंटों के लिए लॉकडाउन में ढील देने की घोषणा की.
अधिकारी ने कहा कि राज्य में अभी 1,47,513 मरीज उपचाराधीन हैं।
मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,132 नए मामले सामने आए और 50 मरीजों की मौत हो गई।
शहर में अब तक संक्रमण के 1,26,356 मामले सामने आ चुके हैं और 6,943 मरीजों की मौत हो चुकी है।
मुंबई में अभी 19,047 मरीजों का इलाज चल रहा है।
पुणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,665 नए मामले सामने आए और 19 मरीजों की मौत हो गई।
अधिकारी ने कहा कि शहर में अब तक संक्रमण के 74,305 मामले सामने आ चुके हैं और 1,881 मरीजों की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2020 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

