एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 202 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 202 नए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 10,443 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 202 नए मामले
जियो

भोपाल, 12 जून मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 202 नए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 10,443 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से नौ और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 440 हो गयी है।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया और आईसीएमआर प्रमुख रणदीप गुलेरिया बताएंगे दिल्ली में कोरीव-19 के रोकथाम के उपाय.

मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल में तीन, उज्जैन में दो और इंदौर, बुरहानपुर, धार एवं राजगढ़ में एक—एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus in Maharashtra: कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र से अच्छी खबर, कैंसर से पीड़ित 126 मरीज कोविड-19 संक्रमण से उबरे.

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 164 मौत इन्दौर में हुई है। उज्जैन में 66, भोपाल में 69, बुरहानपुर में 21, खंडवा में 17, खरगोन में 13, सागर में 13, जबलपुर में 11, देवास एवं मंदसौर में नौ—नौ लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के कुल 52 में से 51 जिलों के लोग अब तक कोविड—19 से संक्रमित पाये गये हैं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,043 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2020 09:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).