बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढकर 541 हुई
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने आज बताया कि पटना में और पूर्णिया, मधुबनी, शिवहर एवं कैमूर जिले में एक—एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रममित होने की पुष्टि हुई है।
पटना, छह मई बिहार में बुधवार को कोविड-19 के छह नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में अभी तक 541 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने आज बताया कि पटना में और पूर्णिया, मधुबनी, शिवहर एवं कैमूर जिले में एक—एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रममित होने की पुष्टि हुई है।
उन्होंने बताया कि पटना के अगकमुआं में 21 वर्षीय एक पुरुष और राजाबाजार में 27 वर्षीय एक महिला के संक्रमित होने का मामला सामने आया है।
गौरतलब है कि 21 मार्च को मुंगेर जिला निवासी कोरोना वायरस संक्रमित एक मरीज एवं 17 अप्रैल को वैशाली जिला निवासी एक मरीज की पटना एम्स में तथा एक मई को पूर्वी चंपारण जिला निवासी एक मरीज एवं दो मई को सीतामढी जिला निवासी कोरोना वायरस संक्रमित एक मरीज की नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गयी थी।
बिहार के 38 जिलों में से अब तक 32 जिलों में कोविड—19 के मामले सामने आए हैं।
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में 102, बक्सर में 56, रोहतास में 52, पटना में 46, नालंदा में 36, सिवान एवं कैमूर में 32—32, मधुबनी में 24, गोपालगंज एवं भोजपुर में 18-18, बेगूसराय एवं औरंगाबाद में 13—13, भागलपुर एवं पश्चिम चंपारण में 11—11, कटिहार में 10, पूर्वी चंपारण में नौ, सारण में आठ, गया एवं सीतामढी छह-छह, दरभंगा एवं अरवल में पांच-पांच, लखीसराय, नवादा एवं जहानाबाद में चार-चार, बांका, पूर्णिया एवं वैशाली में तीन-तीन, मधेपुरा, अररिया एवं शिवहर में दो-दो तथा शेखपुरा एवं समस्तीपुर में एक—एक मामले सामने आए हैं।
बिहार में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के लिए 29,328 नमूनों की जांच हुई हैं वहीं संक्रमित हुए लोगों में से 188 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होकर अपने-अपने घर लौट चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 11:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

