देश की खबरें | फर्जी फॉलोवर रैकेट मामले में डिजिटल मीडिया कंपनी के सीओओ से पूछताछ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोशल मीडिया फर्जी फॉलोवर रैकेट मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने बुधवार को क्यूकी डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के एक शीर्ष अधिकारी का बयान दर्ज किया।
मुंबई, 12 अगस्त सोशल मीडिया फर्जी फॉलोवर रैकेट मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने बुधवार को क्यूकी डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के एक शीर्ष अधिकारी का बयान दर्ज किया।
पुलिस ने इस डिजिटल मीडिया कंपनी के मुख्य संचालन अधिकारी (सीओओ) सागर गोखले को सम्मन जारी किया था।
एक अधिकारी ने बताया कि गोखले दोपहर करीब 12 बजे अपराध खुफिया इकाई के कार्यालय पहुंचे और कई घंटे तक उनका बयान दर्ज किया गया।
उन्हें बृहस्पतिवार को दोबारा पेश होने के लिये कहा गया है।
यह भी पढ़े | Independence Day 2020: ओडिशा सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर कुछ घंटों के लिए लॉकडाउन में ढील देने की घोषणा की.
सूत्रों के अनुसार गोखले का नाम रैपर बादशाह से पूछताछ के दौरान सामने आया था।
यह रैकेट कथित रूप से सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर विभिन्न हस्तियों को 'नकली फॉलोवर' बेचता था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)